*उन्नाव दिशा समिति की हुई बैठक, सांसद साक्षी महाराज बोले- काम जमीन पर दिखने चाहिए*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की सांसद साक्षी महाराज ने बैठक की। उन्नाव के विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई। सांसद साक्षी महाराज ने बैठक की अध्यक्षता की। तीन घंटे चली बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। सांसद ने विकास कार्यों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पिछड़े कार्यों में सुधार के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने को कहा।
बता दे कि इस दौरान बैठक में बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने धीमी चल रही योजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया। पेयजल संकट, खराब सड़कों और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर वास्तविक स्थिति देखने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि कई परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
बाइट – साक्षी महाराज भाजपा सांसद उन्नाव।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




