पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता के सम्मान में कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन द्वारा एक दिवसीय t-20 क्रिकेट मैच का आयोजन क्रांतिकारी प्रीमियर लीग की विजेता टीम रेड तथा शेष टीमों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलकर टीम यलो के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले टीम यलों ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाये ।जिसमें अभिनय दीक्षित ने 38 और आशीष मिश्रा ने 20 रनों का योगदान दिया।टीम रेड की ओर से सौरभ त्रिवेदी और मयंक शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किये।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम रेड ने 18.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर विजय हासिल की।जिसमें सौरभ त्रिवेदी ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 56 रनों का योगदान दिया। विजेता क्रांतिकारी रेड टीम को ट्रॉफी मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाअध्यक्ष अनिल दीक्षित जी ने दी।मैच के एस – 400 ऑफ मैच सौरव त्रिवेदी ,राफेल ऑफ द मैच सुशील, ब्रह्मोस ऑफ द मैच शिवम प्रजापति तथा तेजस ऑफ द मैच अभिनय रहे ।इस अवसर पर कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा जी ने कहा कि हम सभी भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करते हैं ।उन्होंने जिस प्रकार आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलकर मुंहतोड़ जवाब दिया वह अनुकरणीय है एवं हम सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं ।हम सभी समस्त देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर संगठन सदस्य सुरेश त्रिवेदी ,अभिमन्यु सिंह भदौरिया ,आशुतोष यादव ,हर्षित गुप्ता , गोपाल, गुरुप्रीत,आशुतोष अवस्थी एडवोकेट , गोपेन्द्र सिंह भदौरिया, करिश्मा वर्मा आदि उपस्थित रहे।
उपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट




