*उन्नाव भांजे के साथ घर से फरार हुई महिला, 6 बच्चों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पति
,*
ख़बर उन्नाव से है जहां कोतवाली सदर क्षेत्र की ‘उम्मीदों का शहर’ कॉलोनी से एक महिला घर छोड़कर चली गई। पीड़ित पति हसीन अहमद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। हसीन के मुताबिक, 4 मई को दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी शहजादी को उनका भांजा छोटू बहला-फुसलाकर ले गया। छोटू कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में बिदूर माता प्रसाद बिल्डिंग के पीछे रहता है।
बता दे की शिकायत में बताया गया कि शहजादी अपने साथ घर में रखा कीमती सामान भी ले गई। इनमें प्रार्थी की शादीशुदा बेटी साजिया के जेवर, बीस हजार रुपये नकद और उनकी मां के जेवरात शामिल हैं। हसीन के छह बच्चे हैं, जिनकी देखभाल वह अकेले कर रहे हैं। पत्नी के अचानक चले जाने से परिवार की स्थिति खराब हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने कोतवाली सदर पुलिस को तुरंत जांच करने और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि उनकी पत्नी को ढूंढा जाए, सारा सामान वापस दिलाया जाए और आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
बाइट – हसीन अहमद पीड़ित
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




