उरई में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 1.48 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
ब्यूरो चीफ जालौन: शैलेन्द्र सिंह तोमर
उरई:
जनपद जालौन में आज उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह ने उरई विकास प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में आयोजित किया गया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर चलते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करा रही है। यह लोकार्पण उसी सोच का प्रमाण है।
इस अवसर पर उन्होंने 1.48 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई प्रमुख परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित कार्य शामिल हैं:
रु. 39.42 लाख से राठ-अजनारी लिंक रोड से अजय यादव के घर होते हुए बलवीर सिंह सेंगर, इन्द्रा नगर तक सीसी रोड व नाली निर्माण।
रु. 24.07 लाख से धर्मा पैलेस के पास से रामेश्वर गुबरेले और प्रभा श्रीवास्तव के मकान तक 215 मीटर सीसी रोड व नाली।
रु. 16.51 लाख से कालपी रोड पर चौरासी मोड़ से रीना सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाली।
रु. 11.37 लाख से झांसी-कानपुर रोड एनएच-25 से श्रीकांत तिवारी के घर होते हुए गिरजा शंकर के घर तक सीसी रोड।
रु. 9.68 लाख से वार्ड नंबर 9 इखलासपुरा बाईपास से संजीव चंसौलिया के घर तक सीसी रोड।
रु. 47.21 लाख की लागत से एनआईसी गेट से ऑफीसर कॉलोनी धर्मा पैलेस होते हुए जालौन-चुर्खी बाईपास तक सड़क के दोनों ओर सिंगल आर्म स्ट्रीट लाइटों की स्थापना व संचालन का कार्य।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्ट्रीट लाइटों का स्विच ऑन कर संचालन की शुरुआत की।
इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




