उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. योगी सरकार प्रदेश में मदरसा शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए बड़े बदलाव लाने की योजना बना रही है. नई योजना के तहत यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 में संशोधन प्रस्तावित है. जिससे आने वाले समय में मदरसों की शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकेगा.
प्रस्तावित सुधारों की मुख्य बातें क्या है?
▪️ कक्षा 10 तक हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य विषय होंगे.
▪️ सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में विज्ञान और कंप्यूटर लैब्स अनिवार्य किए जाएंगे.
▪️ कक्षा 1 से 3 तक एनसीईआरटी (एनसीईआरटी) और कक्षा 4 से 8 तक एससीईआरटी (एससीईआरटी) का सिलेबस लागू होगा.
▪️ कक्षा 12 में खेती, वाणिज्य और खेल-क्रीड़ा शिक्षा को शामिल किया जाएगा.




