*उपासना वैश्य को अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चयनित किया*
*कानपुर।* अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राम राणावत के निर्देशानुसार भारत देश में समाजसेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सराहनीय कार्य को देखते हुए उपासना वैश्य को अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चयनित किया। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राम राणावत ने कहा कि भारत देश में समाज सेवा के क्षेत्र में निसार्थ भाव से उपासना वैश्य सराहनीय कार्य कर रही है। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपासना वैश्य ने कहा कि संस्थापक राम राणावत ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है मैं अपने दायित्व का निर्वाह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाह करते हुए अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता ने उपासना वैश्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




