*ट्रैफिक पुलिस दारोगा ने बना ली फर्जी STF, घरों में छापे मारते, कानपुर का गजब मामला*
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश कानपुर
पुलिस की एक टीम ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का फर्जी गठन कर घरों में छापे मारकर वसूली कर रहा था। गैंग का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के एक दरोगा ने किया था, जो फर्जी stf टीम बनाकर लोगों को परेशान कर रहा था। इस गैंग ने कई महीनों तक कानपुर के विभिन्न इलाकों में घुसकर लाखों की वसूली की, पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गैंग का मुख्य आरोपी, ट्रैफिक पुलिस का दारोगा अजीत यादव अब भी फरार है।




