उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में बड़ा खुलासा: फर्जी मार्कशीट से बना BSA अधिकारी
प्रतापगढ़, गोरखपुर के बाद अब भदोही में भी सामने आया बड़ा घोटाला
ब्यूरो चीफ जालौन – शैलेन्द्र सिंह तोमर
भदोही: उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। प्रतापगढ़ और गोरखपुर के बाद अब भदोही जिले में तैनात बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) भूपेंद्र नारायण सिंह की बीएड की मार्कशीट फर्जी पाई गई है। विभागीय जांच में इसका खुलासा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र नारायण सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्राप्त की। तैनाती के दौरान उन्होंने कथित रूप से भारी मात्रा में सुविधा शुल्क लिया, जिसका लाभ उनके गांव और रिश्तेदारों तक पहुंचा। यह भी बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से लेकर अब तक कई विवादों में उनका नाम सामने आता रहा है, लेकिन पहली बार कोई पुख्ता जांच सामने आई है।




