नई दिल्ली
500 रुपये के नकली नोट पर गृह मंत्रालय ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’!
गृह मंत्रालय ने 500 रुपये के नकली नोटों को लेकर ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।
नकली नोटों की प्रिंटिंग और क्वालिटी इतनी सटीक है कि वे असली जैसे प्रतीत हो रहे हैं।
असली नोट में होता है: सुरक्षा धागा, जल चिन्ह, माइक्रोटेक्स्ट, और रंग बदलने वाली स्याही।
नकली नोट में भी गांधी जी और बाईं ओर रजिस्टर पैटर्न दिख रहा है, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।
संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें।