प्रदेश अध्यक्ष ने जिला इकाई के संग की बैठक
युवा पीढ़ी में बदलाव की दिख रही तस्वीर। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा कन्नौज जिला कार्यकारिणी के संग बैठक की गई। जिसमे संगठन के विस्तार तथा समाज को एकजुट करने पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण अंगवस्त्र सहित स्मृति चिन्ह देकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन का विस्तार पंचायत बूथ स्तर तक किया जाना चाहिए । समाज के निर्बल तबके को मदद करने तथा समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। तथा संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षत्रियों को एकजुट कर समाज को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राजपूताना समाज की युवा पीढ़ी में बदलाव की तस्वीर दिख रही है। उन्होंने सदस्यों से संगठन में जोश व जज्बा कम न होने देने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि हमें संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज में उन लोगों को ढूंढे जो संगठनों से दूर है। ऐसे लोगों को संगठन के साथ जोड़कर आत्मसम्मान बढ़ाने के उद्देश्य के लिए उन्हें एकजुट करें। बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने अपने सुझाव साझा किए तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की। तथा सदस्यता अभियान को हर ब्लॉक तहसील वार्ड स्तर पर किए जाने तथा। बैठक के दौरान पहुंचे वरिष्ठ जनों एवं बुजुर्गों का प्रदेश अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तोमर कन्नौज जिलाध्यक्ष युवा जिलाध्यक्ष सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।