कानपुर
कानपुर में गांजा( मादक पदार्थ) बेचने वालों के आगे कानपुर कमिश्नरेट पुलिस बेबस और लाचार,नाबालिक बच्चे हो रहे नसे का शिकार।
कानपुर के थाना बाबूपुरवा अंतर्गत चौकी बगही से 100 मीटर की दूरी पर दीपक हवड़ा और सागर धड़ल्ले चला रहे है गांजा का व्यापार।
अभी हाल में ही थाना पनकी और थाना नवाबगंज क्षेत्र का गांजा देते हुए वीडियो वायरल हुआ था,किन्तु कानपुर कमिश्नरेट पुलिस लगाम लगाने में असमर्थ रही ।
अब एक फिर नया वीडियो गांजा माफिया दीपक हवड़ा,और सागर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि चौकी बगही से मात्र 100 मीटर दूरी में गली में खुलेआम बेच रहे है,किंतु हमारी बाबूपुरवा पुलिस कार्यवाही करने में मजबूर दिखाई दे रही है।
कानपुर पुलिस प्रशाशन क्या बकाई में इतना मजबूर है कि इन गांजा माफियाओं पर नकेल कसने में असमर्थ है,क्या ऐसे ही नई पीढ़ी गांजा का शिकार होती रहेगी,
आखिर कब तक नई पीढ़ी के परिवार इस नसे से उजड़ते रहे ,क्या इन पर कार्यवाही करना इतना मुश्किल है,या फिर कोई और वजह है,कार्यवाही न करने की?????
कानपुर डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




