कालपी: रामजानकी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, नगरवासियों में उमड़ा आस्था का सैलाब।
शैलेन्द्र सिंह तोमर, ब्यूरो चीफ, कालपी (जालौन)
रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार दोपहर 2 बजे कालपी स्थित रामजानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकियों से सजी यह शोभायात्रा नगर में धर्म और संस्कृति का अद्भुत संगम लेकर निकली।
शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। यात्रा के दौरान झांकियां, बैंड-बाजे, और सुंदर झूमर सजावट ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी श्रद्धा और उल्लास में डूबे नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
यह शोभायात्रा रामभक्तों के लिए एक आध्यात्मिक उत्सव साबित हुई, जिसने पूरे नगर को राममय कर दिया।