स्थापना दिवस के पूर्व भाजपा ने चलाया झण्डा लगाओ अभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
कालपी (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शनिवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अरुण मैहरोत्रा के नेतृत्व में “झण्डा लगाओ अभियान” चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के घरों पर भाजपा का ध्वज फहराया गया।
कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति और संगठन भावना से ओतप्रोत कर दिया। रामचबूतरा क्षेत्र से शुरू हुए इस अभियान में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अरुण मैहरोत्रा ने कहा, “जिस संगठन रूपी वृक्ष को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने लगाया था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वटवृक्ष का रूप ले चुका है। वर्ष 2027 के चुनाव में भी भाजपा पुनः प्रदेश में परचम फहराएगी।”
इस अभियान में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, शशिकांत सिंह चौहान, दिनेश चौधरी, ब्रह्मा सिंह यादव, हर्षित खन्ना, सचिन त्रिपाठी, संजय सोनकर, राकेश पुरवार, अवधेश तिवारी, दिग्विजय सिंह, जीतू तिवारी, अनुपम तिवारी, मोहन शुक्ला, मंटू विश्नोई, संदीप शर्मा, प्रीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टः शैलेंद्र सिंह तोमर
ब्यूरो चीफ, जालौन