By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *हर खेत पर मेड बनाओ हर मेड पर पेड़ लगाएः मंत्री-स्वतंत्र देव सिंह*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > *हर खेत पर मेड बनाओ हर मेड पर पेड़ लगाएः मंत्री-स्वतंत्र देव सिंह*
राज्य

*हर खेत पर मेड बनाओ हर मेड पर पेड़ लगाएः मंत्री-स्वतंत्र देव सिंह*

timesandspace
Last updated: 2025/03/19 at 8:42 PM
timesandspace
Share
7 Min Read
SHARE

*हर खेत पर मेड बनाओ हर मेड पर पेड़ लगाएः मंत्री-स्वतंत्र देव सिंह*

ओरन /बांदा। बुधवार को जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह तथा जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आगामी विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल एवं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन नगर पंचायत ओरन के आकाश गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बॉदा अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी जे0रीभा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पूर्व सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग उत्तर प्रदेश की जनपद बॉदा में 10.38 करोड़ की 05 परियोजना का लोकार्पण तथा 24.93 करोड़ की 03 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने लघु सिंचाई विभाग की 7.59 करोड़ लागत की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 15.39 करोड़ की 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस प्रकार कुल लागत 58.29 करोड़ की 35 विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जल के क्षेत्र में अनेकों महत्वपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किये गये हैं। जल ही जीवन है एवं जल के अमूल्य महत्व की विश्व जल दिवस याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि गंगा, जमुना, गोदावरी आदि नदियां हमारी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल के महत्व को देखते हुए नदियों, तालाबों, पोखरों में जल का संरक्षण कर उसको सुरक्षित रखते थे। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर को गिरने से बचाने एवं आने वाले समय में जल संकट से बचाव के लिए सामूहिक रूप से जन सहभागिता करते हुए हमें जल संचयन करना होगा। तालाबों एवं नदियों का जीर्णाद्धार करते हुए वर्षा जल संचयन करना आवश्यक है। जल का अनावश्यक दोहन न करें, हम सब को मिलकर इसे रोकना है। बच्चों एवं युवकों जल संरक्षण के प्रति जल की महत्ता से अवगत कराते हुए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल जल योजना से प्रदेश के दो करोड़ सैतीस लाख घरों तक पानी के कनेक्शन दिये हैं तथा जनपद बॉदा में दो लाख अरसठ हजार घरों में पानी कनेक्शन जलापूर्ति हेतु दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से 02 लाख 51 हजार हे0 में किसानों को सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता होगी। जल संरक्षण को गम्भीरता से अपनाते हुए इसे जन आन्दोलन बनायें और पानी को बचायें। उन्होंने कहा कि हर खेत में मेड और मेड पर पेड़ अवश्य लगायें, जिससे जल संरक्षण में मदद होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं तथा प्रदेश में पर्यटन को बढावा मिलने से बेहतर रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण एवं संचयन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जल संचयन के कार्य में सभी को जागरूक एवं सजग होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बुन्देलखण्ड में खनिज सम्पदा है लेकिन जल की आवश्यकतानुसार कमी रहती है, जिसके लिए सरकार ने कार्य करते हुए हर घर नल जल योजना बुन्देलखण्ड में संचालित की है। उन्होंने बताया कि 45 हजार करोड़ की लागत से केन-बेतवा लिंक परियोजना में कार्य किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र की लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने जल की महत्ता के सम्बन्ध में कहा कि जल के बिना जीवन सम्भव नही है। इसलिए सभी लोग सामूहिक रूप से जल संरक्षण के प्रति एकजुट होकर जल संचयन का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जनपद में अनेकों जन कल्याणकारी योजनायें संचालित कर विकास हेतु कार्य किये जा रहे हैं। पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में कई ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किये गये हैं। उन्होंने जल के संरक्षण एवं संचयन पर जोर देते हुए कहा कि भूजल स्तर लगातार कम हो रहा है और जनसंख्या निरन्तर बढ रही है, इसलिए आने वाले समय में जल की कमी होगी। उन्होंने जल संकट से बचाव हेतु वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण के कार्य को सामूहिक रूप से जन आन्दोलन के साथ करने का आहवाहन किया। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर जल संरक्षण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं पानी की पाठशाला आयोजित कर लोगों को जल बचाव के प्रति जागरूक करें।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बॉदा अजीत कुमार ने कहा कि जल संरक्षण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा विगत वर्षों में कार्य किया गया है, जिससे कि जल संरक्षण के प्रति लोगों में सजगता हुई है। उन्होंने कहा कि जल संचयन के लिए जन सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता की आवश्यकता है और मिलजुल कर इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि बॉदा एवं महोबा में जल संरक्षण की जागरूकता के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार अन्य जनपदों में भी युवाओं एवं लोगों को जागरूक करने के साथ जल बचाने की हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं संचयन के क्षेत्र में कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों एवं अन्य लोगों को जलशक्ति मंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर क्रमशः अजीत सिंह, स्वर्ण कुमार वर्मा, विनीता त्रिपाठी पतौरा, अर्चना सिंह महोखर, चन्दिका प्रसाद, रामभरत सिंह आदि लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, एमएलसी सीतापुर पवन कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, राजेश द्विवेदी सहित राजा तिवारी ग्राम प्रधान मझीवा सानी पप्पू दादू राजेश तिवारी अनूप त्रिवेदी एवं राम सुवाहन त्रिपाठी व शिव सिंह आदि की उपास्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पद्मश्री उमाशंकर पांडे सलाहकार निति आयोग भारत सरकार ने किया। अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन

You Might Also Like

कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में “ग्रीन टुडे, हेल्दी टुमॉरो” थीम के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ कल्याणपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

*मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत कार्रवाई, छात्राओं के वाहनों में महिला अटेंडेंट पर विशेष जोर। अटेंडेंट नहीं मिलने पर चालान*

शुरू हुई ईवीएम की फस्र्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
नगरराज्य

कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज

September 18, 2026
राज्य

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में “ग्रीन टुडे, हेल्दी टुमॉरो” थीम के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित

September 17, 2026
featured image
राज्य

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ कल्याणपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

September 17, 2026
राज्य

*मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत कार्रवाई, छात्राओं के वाहनों में महिला अटेंडेंट पर विशेष जोर। अटेंडेंट नहीं मिलने पर चालान*

September 17, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
  • 💁🏻‍♂️*18 सितंबर, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
  • *✴️प्रातःसमाचार✴️* *🙋‍♂️शुक्रवार, 18 सितंबर 202* ⚡*बड़ी खबर*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?