By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: अयोध्या के लिए कोचीन से रवाना हुई वाटर मेट्रो,पीएम मोदी मेट्रो पर सवार होकर निहारेंगे रामनगरी की आभा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > अयोध्या के लिए कोचीन से रवाना हुई वाटर मेट्रो,पीएम मोदी मेट्रो पर सवार होकर निहारेंगे रामनगरी की आभा
राज्य

अयोध्या के लिए कोचीन से रवाना हुई वाटर मेट्रो,पीएम मोदी मेट्रो पर सवार होकर निहारेंगे रामनगरी की आभा

timesandspace
Last updated: 2023/12/12 at 2:25 PM
timesandspace
Share
2 Min Read
SHARE

अयोध्या के लिए कोचीन से रवाना हुई वाटर मेट्रो,पीएम मोदी मेट्रो पर सवार होकर निहारेंगे रामनगरी की आभा

अयोध्या।अभी तक आप लोगों ने मेट्रो का नाम सुना था।अब वाटर मेट्रो को देखेंगे।रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी में वाटर मेट्रो चलने जा रही है।वाटर मेट्रो का शुभारंभ भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यजमान बन कर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी है।पीएम मोदी इसके माध्यम से जल परिवहन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

जल पर्यटन के लिए यह उत्तर प्रदेश की पहली वाटर मेट्रो है।इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड में किया गया है।रविवार को वाटर मेट्रो रामनगरी अयोध्या के लिए कोचीन से रवाना हो गई है।जलमार्ग से कोलकाता से पटना होते हुए रामनगरी पहुंचेगी।वातानुकूलित वाटर मेट्रो 50 सीटर बताई जा रही है। इसी के लिए कोलकाता से लोहे की चादर लगी दो जेटी लाई जा रही है,जिसमें से एक अयोध्या के नयाघाट और दूसरी गुप्तारघाट पर स्थापित की जाएगी। यह जेटी घाट और वाटर मेट्रो के बीच प्लेटफार्म का काम करेगी।जेटी के साथ नदी के रास्ते से आ रही भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम सोमवार को अंबेडकरनगर जिले के महबूबगंज पहुंच गई है,जिसके मंगलवार को जेटी के साथ रामनगरी पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। टीम जेटी को निर्धारित स्थल पर स्थापित कर रवाना हो जाएगी।

पीएम मोदी के हाथों शुरू होने वाला वाटर मेट्रो का संचालन भविष्य में प्रदेश सरकार कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पिछले माह अयोध्या में हुई कैबिनेट की बैठक में जलमार्ग प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव पास किया गया था। सरयू नदी में जल परिवहन को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो भविष्य में एक और कैटामरैन बोट का संचालन अयोध्या में नयाघाट से गुप्तारघाट तक किया जाएगा।

सह संपादक

संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

You Might Also Like

रामादेवी सर्विसलेन पर धंसी सड़क

*जयपुर: नगर निकाय चुनाव नामांकन आज से शुरू।*

यूपी में अवैध स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, शासन ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अपार आईडी बेहद जरूरी, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की विज्ञप्ति

आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास को मिली नई रफ्तार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

रामादेवी सर्विसलेन पर धंसी सड़क

August 28, 2026
featured image
देशराज्य

*जयपुर: नगर निकाय चुनाव नामांकन आज से शुरू।*

August 28, 2026
राज्यशिक्षा

यूपी में अवैध स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, शासन ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

August 28, 2026
शिक्षाराज्य

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अपार आईडी बेहद जरूरी, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की विज्ञप्ति

August 27, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • रामादेवी सर्विसलेन पर धंसी सड़क
  • *जयपुर: नगर निकाय चुनाव नामांकन आज से शुरू।*
  • नेपाल बुधवार को आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है।
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?