बंगाल की खाड़ी में आज तड़के जोरदार भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। भूकंप सुबह 6:10 बजे आया। भूकंप का केंद्र ज़मीन से 91 किलोमीटर नीचे था। भूकंप जिस समय आया लोग घरों में सो रहे थे। जो जगे थे उन्होंने तेज झटके महसूस किए। कई अपने घरों के बाहर निकल आए।
भूकंप की तीव्रता 5.1 थी। यह भूकंप आज भारतीय समयानुसार सुबह 6:10:25 बजे आया। इसका केंद्र 19.52 उत्तर अक्षांश और 88.55 पूर्व देशांतर पर था। भूकंप बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई पर आया।
लोगों ने बताया, कैसे हुई दहशत
भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज महसूस हुए। दहशत में घर के बाहर निकले लोगों ने बताया कि किस तरह उन्होंने ये झटके महसूस किए। एक युवती ने बताया कि वह सोकर उठी और बिस्तर पर बैठी थी कि उसका सिर घूमने सा लगा, पहले उसे लगा कि शायद चक्कर आ रहा है लेकिन जब उसने भूकंप का शोर सुना तो घर के बाहर भागी।




