By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: ट्रंप की सुरक्षा में फिर चूक?: रैली के दौरान शख्स ने जबरदस्ती मीडिया के बीच घुसने की कोशिश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > विदेश > ट्रंप की सुरक्षा में फिर चूक?: रैली के दौरान शख्स ने जबरदस्ती मीडिया के बीच घुसने की कोशिश
विदेशराजनीति

ट्रंप की सुरक्षा में फिर चूक?: रैली के दौरान शख्स ने जबरदस्ती मीडिया के बीच घुसने की कोशिश

timesandspace
Last updated: 2024/08/31 at 11:31 AM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

ट्रंप की सुरक्षा में फिर चूक?: रैली के दौरान शख्स ने जबरदस्ती मीडिया के बीच घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया काबू*
बताया गया है कि पेंसिलवेनिया के जॉनटाउन में ट्रंप की रैली के दौरान एक शख्स प्रेस एरिया (मीडिया एरिया) में घुस आया था। इस दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कुछ मीडिया समूहों को अपने खिलाफ पक्षपाती रवैये के लिए खरी-खरी सुना रहे थे।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दोनों उम्मीदवार- डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस लगातार रैलियों में एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने शुक्रवार को पेंसिलवेनिया में रैली की, जहां एक बार फिर एक शख्स के हंगामे के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। बता दें कि पिछले महीने पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान ही ट्रंप पर एक शूटर ने हमला कर दिया था। इस हमले में गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी और वे बाल-बाल बच गए थे। इस घटना के बाद ट्रंप की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
*पेंसिलवेनिया की रैली में अब क्या हुआ?*
बताया गया है कि पेंसिलवेनिया के जॉनटाउन में ट्रंप की रैली के दौरान एक शख्स प्रेस एरिया (मीडिया एरिया) में घुस आया था। इस दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कुछ मीडिया समूहों को अपने खिलाफ पक्षपाती रवैये के लिए खरी-खरी सुना रहे थे। इसी दौरान एक शख्स साइकिल रैक में सवार होकर मीडिया एरिया तक पहुंच गया और मंच के ठीक सामने उस जगह चढ़ने की कोशिश करने लगा, जहां चैनलों के कैमरे और टीवी रिपोर्टर तैनात होते हैं।
शख्स की इस हरकत को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे नीचे घसीट लिया। इस दौरान पुलिस अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एक पुलिसकर्मी ने इस दौरान शख्स पर काबू पाने के लिए उस पर टेजर (शॉक देने वाली बंदूक) से वार किए। बाद में पुलिसकर्मी इस शख्स को बाहर ले गए। मजेदार बात यह है कि इस घटना को ट्रंप ने खुद देखा और कहा, “क्या मेरी रैली से अलग कहीं और ज्यादा मजा आ सकता है?”
*एक और शख्स को हिरासत में लिया गया*
इस घटना के ठीक बाद पुलिस ने भीड़ में शामिल एक और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उसे किस वजह से पकड़ा गया है या उसका पहले गिरफ्तार किए गए शख्स से कोई संबंध है। इस घटना के बाद एक बार फिर ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, ट्रंप की सुरक्षा के लिए तैनात सीक्रेट सर्विस और पुलिसकर्मियों पर लोगों की जांच के बाद ही उन्हें रैली में शामिल होने की अनुमति से जुड़ी जिम्मेदारी होती है। हालांकि, पेंसिलवेनिया में अचानक एक शख्स के घुस आने की घटना ने फिर से ट्रंप की सुरक्षा के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है।
*रैली के दौरान ट्रंप पर हुआ था हमला*
पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई।
संवाददाता की रिपोर्ट

You Might Also Like

*भूकंप के जोरदार झटकों से दहल उठा जापान, टोक्यो में अफरातफरी… 23 लोग जख्मी*

*राजस्थान मे दो चरणों मे सम्पन्न होंगे चुनाव*

#BJP : स्मृति ईरानी: बीजेपी की टीम में सबसे बड़ा बदलाव

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा कर दी।

*पाकिस्तानी PM की धमकी- पानी रोका तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
विदेश

*भूकंप के जोरदार झटकों से दहल उठा जापान, टोक्यो में अफरातफरी… 23 लोग जख्मी*

August 23, 2026
featured image
देशराजनीति

*राजस्थान मे दो चरणों मे सम्पन्न होंगे चुनाव*

August 19, 2026
देशराजनीति

#BJP : स्मृति ईरानी: बीजेपी की टीम में सबसे बड़ा बदलाव

August 17, 2026
देशराजनीति

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा कर दी।

August 17, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार समेत 30 लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है
  • *लखनऊ* KGMU में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का आज हुआ प्रदर्शन।
  • प्रयागराज ….. इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में 27 अगस्त 2026 को अवकाश रहेगा।
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?