चरस बिक्री करते हुए महिला हुई गिरफ्तार।
कानपुर नगर, थाना गुजैनी क्षेत्र स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास पुलिस द्वारा एक महिला को सडक किनारे चरस की बिक्री करते ुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना गुजैनी प्रभारी विनय तिवारी और उनके सहयोगी पुलिस कर्मियों द्वारा बसंत पेट्रोल पंप के पास से एक महिला को सडक किनारे चरस की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। पकडे जाने वाली महिला 30 वर्षीय रचना बताई जाती है जो जवाबगंज की रहने वाली है। महिला के पास से 5किलो 154 ग्राम चरस बरामद की गयी है। महिला को पकडने वाली टीम में थाना प्रीाारी विनय तिवारी, उप निरीक्षक विक्रांत, उप निरीक्षक संदीप ंिसंह, महिला उप निरीक्षक प्रियांशी यादव, सूर्या यादव तथा अनुराग सिंह शामिल रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




