- *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 350 जोड़ों का विवाह ।*
जनपद उन्नाव में दिनांक 8 मार्च कराया गया सामोहिक विवाह। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 13 जोड़े शामिल रहें। विधानसभा सदर में 32 विधानसभा भगवंत नगर में 27, विधानसभा पुरवा में 56, विधानसभा मोहान में 73, विधान सभा सफीपुर में 41 एवं विधानसभा बांगरमऊ में 121 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
सदर विधायक पंकज गुप्ता जिलाधिकारी गौरांग राठी मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी सिकंदरपुर सिरोसी एवं बिछिया विधानसभा पुरवा विधायक अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख हिलौली, बिछिया, पुरवा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपजिलाधिकारी पुरवा, ,खण्ड विकास अधिकारी पुरवा हिलौली, असोहा विधानसभा बांगरमऊ में विधायक श्रीकांत कटियार, ब्लॉक प्रमुख गंजमुरादाबाद,बांगरमऊ, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ,विधान सभा सफीपुर में विधायक प्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष, ऊगू, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए., खण्ड विकास अधिकारी सफीपुर, एवं मियागंज विधान सभा मोहान में विधायक ब्रजेश रावत जी, उपजिलाधिकारी हसनगंज,जिला विकास अधिकारी,उन्नाव, खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज,मियागंज एवं अन्य अधिकारी गण एवं विधानसभा भगवंत नगर में सांसद डा0 हरि सच्चिदानन्द साक्षी जी महाराज, विधायक श्री आशुतोष शुक्ला, उपजिलाधिकारी बीघापुर, खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर, सुमेरपुर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को नये जीवन में प्रवेश हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट