राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने मोबाईल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने के लिए दिव्यांगजनो के भरे फार्म।
कानपुर नगर, 5 मार्च 2024 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन की अध्यक्षता में मोबाईल कोर्ट का आयोजन डा० अम्बेडकर इस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी फार दिव्यांगजन अवधपुरी कांनपुर मे होना है| जिसके लिए राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने शनिवार को एक शिविर आयोजित करके दिव्यांगजनो की समस्या से सम्बन्धित फार्म भरवाये गये | शिविर में 23 दिव्यांगजनो ने उत्पीड़न, मकान, प्लाट पर कब्जा जैसे मामलों की शिकायत सम्बन्धित आवेदन भरवाये गये | 3 मार्च को भी समस्याओं से सम्बन्धित फार्म भरवाये जायेगे | जो दिव्यांगजन अपनी किसी भी समस्या से पीडित है वो शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आकर फार्म भर सकते हैं| राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी 5 मार्च को आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश के मोबाईल कोर्ट में प्रस्तुत होकर सभी की शिकायतों का निस्तारण करवायेगी | राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन के लिए सुनहरा अवसर है, वो अपनी समस्याओं का समाधान आयुक्त दिव्यांगजन के माध्यम से करवा सकते है | इसके लिए फार्मेड पर फार्म भरना जरूरी है| वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बहुत से दिव्यांगजन को आवेदन का तरिका नहीं पता होता है जिससे वो परेसान होते है|
हरी ओम की रिपोर्ट




