देश के दिव्यांगजनों को एक मंच पर लाने के लिए चलेगी मुहिम।
कानपुर नगर, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुई | राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी दिलाये बगैर सामाजिक समानता सम्भव नहीं है | जब तक नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी के लिए सामाजिक समानता कानून नहीं बन जाता तब तक दिव्यांगजन समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड पायेगे |
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजनैतिक दल दिव्यांगजनों को संविधान में प्रदत अधिकार नही देना चाहते | देश में दिव्यांगजन की संख्या कुल आबादी का लगभग 3 प्रतिशत है | ये आंकड़ा तब का है जब दिव्यांगजन की चार श्रेणियाँ हुआ करती थी, आज दिव्यांगजन की 21 श्रेणियाँ है इस हिसाब से दिव्यांगजनों की आबादी और बढी़ है |हम चुनाव आयोग व सभी राजनैतिक दलों से लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद में दिव्यांगजनो के आरक्षण की मांग करते है | उन्होंने आरोप लगाया कि राजनैतिक दल दिव्यांगजनों का वोट तो लेना चाहते है, लेकिन उनको उनका अधिकार नही देना चाहते है| कहा कि सभी दिव्यांगजनो के संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए मुहिम चलाई जायेगी | दिव्यांगजन के उत्पीड़न का मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा | जिस पर निर्णय हुआ कि 28 फरवरी को पुलिस आयुक्त से मिल कर कार्यवाही की मांग की जायेगी।
हरिओमकी रिपोर्ट