दिग्विजय सिंह का विवादित बयान , कहा- ‘पहले चड्डी छाप अब पेटीकोट छाप आ गए’ : भाजपा का पलटवार
– February 22, 2024
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बोल एक बार फिर से बिगड़े हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले चड्ढी छाप हुआ करते थे, अब पेटीकोट छाप आ गए हैं। इन लोगों को धर्म से कोई मतलब नहीं है। यह केवल अपनी गंदी राजनीति करने आये हैं।क्या बोले दिग्विजय सिंहदिग्विजय सिंह ने कहा, “इस देश की संस्कृति, इतिहास, इस देश के संस्कार को समझो। पहले चड्डीछाप, अब पेटीकोट छाप जो आ गए हैं। ये धर्म नहीं है। कहते हैं 500 साल की गुलामी, भगवान राम को ले आए। अरे नालायकों, तुमसे नीरव मोदी नहीं लाया गया, विजय माल्या नहीं लाया गया, तुम भगवान राम को ले आओगे। कहते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। मस्जिद तोड़कर बनाएंगे। इन्हें धर्म से कुछ लेना-देना नहीं था, इनको मस्जिद तोड़ना था।”
स्मृति यादव की रिपोर्ट