*भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची उन्नाव।*
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनपद उन्नाव पहुंची जहाँ कोंग्रेसियो ने जगह जगह राहुल गाँधी फूलों से स्वागत किया। नगर के राजधानी मार्ग पर कांग्रेसी नेताओं ने होर्डिंग बैनर लगा राहुल गाँधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनायें दी।
वही राहुल गांधी ने उन्नाव हरदोई पुल से शुक्लागंज तक 12 किलोमीटर लम्बा रोड शो किया।
इस यात्रा में राहुल गाँधी खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया।
राहुल गांधी ने करीब 20 मिनट तक कांग्रेसी पदाधिकारियों व शिक्षक डेलिगेशन से की मुलाकात।
आपको बता दे राहुल गांधी रोड शो के दौरान कार्यकर्तओं के बीच नहीं रुके। ये यात्रा उन्नाव से शुरू होते हुए कानपुर के लिए रवाना हो गयी।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट