*तमंचा लहराते घूम रहा युवक गिरफ्तार*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। जनपद में अपराधियों की अब खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध असलहों के खिलाफ महा-अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने किटहाई मोड़ रोड से एक शातिर को अवैध तमंचा 315 बोर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।देर रात थाना कमासिन पुलिस गश्त पर थी। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि राघौपुर का एक युवक अवैध हथियार लेकर रोड पर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही एसएचओ ने टीम के साथ घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी में उसकी कमर से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी राजेश पुत्र वंशराज, निवासी राघौपुर, थाना कमासिन का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक है। मेरा स्पष्ट निर्देश है – जो भी अवैध हथियार लेकर घूमता मिलेगा, सीधे जेल जाएगा। थाना कमासिन पुलिस की यह अच्छी कार्रवाई है। रात में गश्त और चेकिंग और तेज की गई है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।




