*एक कॉल ने बचा ली जिंदगी-टला बड़ा हादसा*
बाँदा-*एक कॉल ने बचा ली जिंदगी-टला बड़ा हादसा*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांदा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। डायल यूपी-112 और थाना मटौंध की संयुक्त टीम ने एक कॉल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्महत्या का प्रयास करने जा रहे एक युवक की जान बचा ली। थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम अस्करन निवासी एक व्यक्ति ने देर रात डायल 112 पर सूचना दी कि उनका बेटा घरवालों से नाराज होकर मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया है। फोन पर बात करने पर उसने बताया कि वह आत्महत्या करने के इरादे से केन नदी पुल पर खड़ा है।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार ने तत्काल थाना मटौंध और पीआरवी टीम के साथ मौके के लिए दौड़ लगा दी। पुलिस टीम केन नदी बाईपास पुल पर पहुंची तो युवक पुल पर मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था। पुलिस ने धैर्य और संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक से सहानुभूतिपूर्वक बातचीत शुरू की। काफी देर समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर लाया गया युवक ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर आवेश में आकर आत्महत्या करने के इरादे से पुल पर आया था। पुलिस टीम युवक को सकुशल चौकी भूरागढ़ ले आई और उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने युवक को जीवन के महत्व और पारिवारिक दायित्वों के बारे में समझाया और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने की हिदायत दी। साथ ही परिजनों को भी युवक के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने, उसकी बात धैर्य से सुनने और संवाद से समस्या सुलझाने की सलाह दी।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से आभार जताया और धन्यवाद दिया।