By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *राष्ट्रगान बीच में छोड़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > *राष्ट्रगान बीच में छोड़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर*
राज्य

*राष्ट्रगान बीच में छोड़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर*

timesandspace
Last updated: 2026/08/23 at 7:19 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

*राष्ट्रगान बीच में छोड़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर*

सतीश महाना पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस को सौंपा वीडियो

उन्नाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही वहां से चले गए। कांग्रेसियों ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को कथित घटना का वीडियो भी सौंपा।

*नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी*

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा को तहरीर सौंपते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि राष्ट्रगान से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने पर कोतवाली में धरना देने की चेतावनी भी दी।

*पुलिस ने जांच का दिया भरोसा*

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने तहरीर लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया। पुलिस की ओर से जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई।
इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए कार्यकर्ताओं को शांत कराया। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करेंगे।

*ये कांग्रेस नेता रहे मौजूद*

इस दौरान युवा नेता आशुतोष मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, शहर अध्यक्ष फैज फारुकी, तन्मय श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, ओमकांत पांडेय, नसीम खान, सैयद सैफ सहित करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहरीर में कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और उपलब्ध वीडियो/अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।

*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*

You Might Also Like

*उन्नाव में 6148 रसोइयों को मिला बढ़े मानदेय और कैशलेस चिकित्सा का लाभ*

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी व दिव्यांग महागठबंधन कि बैठक सम्पन्न

सविता समाज की जिला इकाई का हुआ गठन

*शाम की देश राज्यों से बड़ीं खबरें…*

37वीं वाहिनी पीएसी में सेवा ही संकल्प’ खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

*उन्नाव में 6148 रसोइयों को मिला बढ़े मानदेय और कैशलेस चिकित्सा का लाभ*

August 23, 2026
राज्य

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी व दिव्यांग महागठबंधन कि बैठक सम्पन्न

August 23, 2026
राज्य

सविता समाज की जिला इकाई का हुआ गठन

August 23, 2026
featured image
राज्य

*शाम की देश राज्यों से बड़ीं खबरें…*

August 23, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *राष्ट्रगान बीच में छोड़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर*
  • *उन्नाव में 6148 रसोइयों को मिला बढ़े मानदेय और कैशलेस चिकित्सा का लाभ*
  • राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी व दिव्यांग महागठबंधन कि बैठक सम्पन्न
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?