*शाम की देश राज्यों से बड़ीं खबरें…*✍🏻
👇🏻
*1*’हमें दुनिया का टैलेंट भारत की ओर खींचना है’, सैटेलाइट से लेकर AI तक… स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से PM मोदी ने की बातचीत
*2* भारत की स्पेस में पेट्रोल-पंप लगाने, दवाइयां बनाने की तैयारी, पीएम से मिले स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स ने बताए प्लान, स्काईरूट हर महीने रॉकेट लॉन्च करेगी
*3* संसद के मानसून सत्र का अवसान अब तक नहीं हुआ है। इसमें हो रही देरी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब भी उस ‘दागदार’ दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं, जिससे वे एक विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित करा सकें।
*4* ‘रिश्तों में दोनों का फायदा होना चाहिए’, बांग्लादेश को जयशंकर का बड़ा मैसेज, पाकिस्तान को भी सुना दी खरी-खरी
*5* यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO हुआ वायरल,अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था
*6* भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को ”राजनीतिक कॉमेडी शो” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय राजनीतिक बयान दिए।
*7* उन्होंने आरोप लगाया, ”सत्ता खोने की निराशा, चुनावी हार का गुस्सा और मोदी का डर, इन सबने मिलकर राहुल गांधी के इस तथाकथित कॉमेडी शो को जन्म दिया है।” उन्होंने कहा कि जब लोग ”हंस रहे” थे, तब भी कांग्रेस अपनी चुनावी हार के कारण तलाशने में लगी हुई थी
*8* कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार,सावंत ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मजबूत प्रतिक्रिया से भाजपा असहज है और युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता ने उसकी नींद उड़ा दी है।
*9* सीएम फडणवीस राहुल गांधी पर हमलावर: बोले- उनका महिला सशक्तीकरण का रुख पाखंडी, कांग्रेस को बताया दिशाहीन दल
*10* सीएम फडणवीस ने रविवार को नागपुर में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी के पुणे में छात्राओं के साथ हुए संवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले भाजपा नेता चित्रा वाघ के उस सवाल का जवाब देना चाहिए, जिसमें उनसे पूछा गया है कि वह महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन क्यों नहीं करते।
*11* एनसीपी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की मौत, बारामती में नाले के पास नाबालिग का शव मिला; घर से नाराज होकर निकली थी
*12* केंद्र से टकराव की वजह से पिछड़ा बंगाल’: CM शुभेंदु अधिकारी बोले- विरोध की राजनीति ने राज्य को बहुत पीछे किया, राज्य की पिछली सरकारों पर केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक केंद्र सरकार और उसके विभिन्न विभागों के साथ सहयोग करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई गई, जिसका खामियाजा राज्य को भुगतना पड़ा
*13* छत्तीसगढ़-स्कूल से लौट रहे 3 बच्चे नदी में बहे, मौत, UP के बाराबंकी में सड़क पर नाव चल रहीं; MP में 6 महीने पुरानी सड़क बही
*14* अगले हफ्ते आ रहे 10 आईपीओ, ₹345 तक GMP; शेयर मिल गए तो हो जाएंगे मालामाल
*15* क्या ट्रम्प अपने फैसलों से शेयर-बाजार में करोड़ों कमा रहे?: जून में किए 1 हजार से ज्यादा स्टॉक ट्रेड्स; व्हाइट हाउस बोला- कंप्यूटर संभाल रहा पोर्टफोलियो
*16* देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया, ऋषभ पंत 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट, गिल फिफ्टी लगाकर आउट; श्रीलंका के खिलाफ भारत-290/4




