*हरियाली से सेहत का संदेश*
*उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ‘वृक्षारोपण अभियान 2026’ का भव्य आगाज*
उदी/इटावा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘वृक्षारोपण अभियान 2026’ के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदी में ‘वन महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित इस वृहद पौधरोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बढ़पुरा के ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत और सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से अशोक का पौधा लगाकर की गई। ब्लॉक प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति में अस्पताल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कई औषधीय एवं छायादार पौधे रोपे गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश राजपूत ने बताया कि इस ‘वन महोत्सव’ का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं है, बल्कि आम जनता को पर्यावरण और स्वास्थ्य के सीधे जुड़ाव के प्रति जागरूक करना भी है। साथ ही उन्होंने कहा अस्पताल आने वाले मरीजों और क्षेत्रीय नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि हरियाली के जरिए बेहतर स्वास्थ्य का संदेश घर-घर तक पहुंचे। जनहित और पर्यावरण चेतना से जुड़े इस शासकीय कार्यक्रम की क्षेत्रीय नागरिकों ने जमकर सराहना की। इस
दौरान अस्पताल में डॉ. श्रुति तिवारी एमओ, शिवकिशोर फार्मासिस्ट, रीना स्टाफ नर्स, आलोक, शुभेंद्र, इंद्रेश, रोहित राजावत, सुशील, सुरेंद्र एवं प्रवीण सहित समस्त स्टाफ और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नितेश प्रताप सिंह इटावा




