जनहित सर्वोपरि, जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।




