By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: उन्नाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा, चार केंद्रों पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया, DM-SP ने देखी*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > उन्नाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा, चार केंद्रों पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया, DM-SP ने देखी*
Uncategorized

उन्नाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा, चार केंद्रों पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया, DM-SP ने देखी*

timesandspace
Last updated: 2026/06/21 at 3:42 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
featured image
SHARE

*उन्नाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा, चार केंद्रों पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया, DM-SP ने देखी*

https://timesandspace.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260621-WA0031.mp4

ख़बर उन्नाव से है जहां रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में NEET परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1241 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई।

बता दे कि परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ पिछली पेपर लीक की घटनाओं को लेकर चिंता भी दिखी। सफीपुर से आई छात्रा अनामिका ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, लेकिन पिछली बार पेपर लीक होने के बाद मानसिक दबाव बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि दोबारा परीक्षा की चिंता के कारण इस बार उनकी तैयारी पहले जैसी नहीं हो पाई। अनामिका ने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा दोबारा परीक्षा कराए जाने के फैसले के बाद इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को हमेशा यह डर रहता है कि कहीं फिर से पेपर लीक जैसी समस्या सामने न आए। उन्होंने सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने की मांग की। छात्रा ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को सामान्य और सुरक्षित बताया। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर पेपर लीक को लेकर चलने वाली अफवाहों से छात्रों में चिंता बनी रहती है।

सिविल लाइन से परीक्षा देने पहुंचे छात्र तन्मय यादव ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने परीक्षा की तैयारी बहुत अच्छी की थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद उनका मनोबल प्रभावित हुआ। दोबारा तैयारी शुरू करने में उन्हें काफी परेशानी हुई, फिर भी उन्होंने जितना संभव हो सका उतनी मेहनत की। डीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जा रही है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी केंद्रों पर शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जाए।

*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*

You Might Also Like

पांडु नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

02.06.2026

11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

पांडु नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

June 20, 2026
Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

June 17, 2026
Uncategorizedराज्य

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

June 5, 2026
Uncategorized

02.06.2026

June 2, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • पटकापुर चौकी पुलिस की तत्परता से खोया हुआ मासूम सकुशल परिजनों से मिला
  • नीट परीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा परीक्षा केंद्र एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण
  • आज दिनांक 21 जून 2026 को सेंट लॉरेंस स्कूल, पी.डी. नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?