*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*
ख़बर उन्नाव से है जहां मौरावां थाना क्षेत्र में एक युवक की गया। मृतक की पहचान चंद्रसेना गांव निवासी 33 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र चंद्रनाथ के रूप में हुई है।
बता दे कि शुक्रवार को परिजन जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे, जहां शव की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों ने बताया कि अश्वनी कुमार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से बैंक में केवाईसी कराने निकले थे। बैंक उनके गांव से लगभग सात किलोमीटर दूर था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि लौटते समय शिवा धर्मकांटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अश्वनी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। देर रात मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि अश्वनी कुमार -रोटी के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी करते थे। वह करीब एक सप्ताह पहले ही अपने गांव आए थे। दरअसल, उनका पांच वर्षीय बेटा आर्यन कुछ दिन पहले घर की छत से गिरकर घायल हो गया था, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। बेटे की चोट की जानकारी मिलने पर अश्वनी उसे देखने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए आए थे।
बाइट – दिनेश चंद्र मृतक के चाचा
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




