25 सौ सोलर लइटें व 230 हाईमास्क करेगीं शहर को जगमग
– अधेंरे क्षेत्रों पर होगा खास ध्यान, नगर निगम को हर माह बचेंगी लगभग पांच लाख रूपये की बिजली
कानपुर नगर, अब जल्द ही कानपुर नगर को जगमग करने के लिए नगर निगम द्वारा सोलर लाइट तथा हाईमास्क लगाने का काम किया जायेगा, जिससे वह क्षेत्र जहां खंभे नही है या है तो अभी तार नही पडे है, ऐसे इलाकों के अंधेरे को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार नगर निगम कानपुर द्वारा शहर की सडकों व क्षेत्रों में लाइट व्यवस्था को ठीक करने के लिए शहर में सोलर लाइन व हाईमास्क लगाये जायेंगे। बताया जाता है कि 25 सौ सोलर लाइटें तथा 230 हाईमास्क लगाये जायेगे, जिनमें नगर निगम 8 करोड 26 लाख रूपये खर्च करेगा। उन क्षेत्रों को पहले रोशन किया जायेगा जहां खंभे नही है या है तो उनमें अभी तक तार नही लग पाये है। इन क्षेत्रों को अंधरे को दूर किया जायेगा। पूरे कार्य को पूर्ण होने के बाद नगर निगम को इससे लगभग पांच लाख की बिजली की बचत होगी।
हरिओम की रिपोर्ट




