नए शैक्षणिक सत्र की तेजी से की जा रहीं तैयारिंया
– छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविधालय में तीन जुलाई से होगी नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत
– नौ जुलाई को होगा विश्वविधालय का 41वां दीक्षांत समारोह
कानपुर नगर शाहू जी महाराज विश्वविधालय में जुलाई की नौ तारीख को 41वां दीक्षांत समारोह मनाया जायेगा। इससे पहले विश्वविधालय में नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 की भी शुरूआत होनी है। नये षौक्षणिक सत्र की शुरूआत तीन जुलाई से होने जा रही है। इसके लिए सभी स्कूलांे, विभागे और संस्थानों के निदेशको, विभागाध्यक्षें तथा प्रभातियों द्वारा निर्देशानुसार तैयारी तेजी के साथ पूरी की जा रही है।
इस पूरे वषिय के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि शाहू जी महाराज विश्वविधालय के नये सत्र 2026-207 की शुरूआत नौ जुलाई को हो रही है। इसके लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन तीन जुलाई से सात जुलाई के बीच किये जायेगे। प्रत्येक विधालयों और विभागों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गयी है, जिसमें तीन जुलाई को स्कूल आॅफ बिजनेस मैनेजमेंट, स्कूल आॅफ होटल मैनेजमेंट, स्कूल आॅफ बेसिक सांइसेज, स्कूल आॅफ फार्मास्युटिकल साइंसेज-बी फार्मा, अटल बिहारी बाजपेयी स्कूल आॅफ लीगल स्टडीज-बीएएलएलबी व बीबीएएलएलबी के अलावा स्कूल आॅफ क्रिएटिव एंड परर्फामिंग आट्र्स के फाइन आट्र्स विभाग में आरिएंटेशन आयोजित होगा। इसी प्रकार चार जुलाई को एमबीए, आट्र्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज, हेल्थ साइंसेज, एमफार्म व डिप्लोमा, एलएलबी-एलएलएम और म्यूजिक विभाग के छात्रों का ओरएिंटेशन प्रस्तावति हे। छह जुलाई को बीकाॅम, एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलाॅजी, टीचर एजुकेशन-एजुकेशन विभाग और लाइफ सासंसेज एंड बाॅयोटेक्नोलाॅजी में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सात जुलाई को बीसीए-एमसीए, डिजाइन, लैग्वेजेज, फिजिकल एजुकेशन, लाइफ साइंसेज एंड बाॅयोटेक्नोलाॅजी तथा जन्रलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग में नवप्रवेशि छात्र हिस्सा लेंगे।
हरिओम की रिपोर्ट




