*शुक्लागंज मे नशे बाजो द्वारा अपनी जान गवाने वाली समीक्षा शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे उन्नाव DM से मुलाकात कर परिवार को न्याय दिलाने के लिए मांग की।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
गंगाघाट शुक्लागंज मे नशे बाजो द्वारा अपनी जान गवाने वाली समीक्षा शुक्ला के परिवार वालो न्याय दिलाने के लिए आज नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे जिला अधिकारी उन्नाव गौरांग राठी से न्याय दिलाने के लिए मांग रखी साथ ही गंगा घाट क्षेत्र में शराब के ढेको पर कड़ी निगरानी देखने के लिए अंदर वह बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाने तथा अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की बात कही जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पूरे प्रकरण को जानकारी सुनते हुए पुलिस अधीक्षक उन्नाव व आबकारी अधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बताते चले की हाल ही में कंचन नगर राजधानी मार्ग पर शराब के ठेके पर नशेबाज युवकों द्वारा आपस में लड़ाई झगड़े में पत्थर चलाने पर बी ऐड की छात्रा समीक्षा शुक्ला की पत्थर लगने से मौत हो गई थी जिस पर सभी राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों द्वारा समीक्षा शुक्ला के परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार की जा रही है




