कानपुर के पनकी रतनपुर क्षेत्र में वॉर्ड 50पार्षद अनुप्रिया दुबे, पूर्व पार्षद अशोक दुबे द्वारा विशाल “तिरंगा यात्रा” निकाली
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर।भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाये गये “औपरेशन सिंदूर” की अपार सफलता पर आज कानपुर के पनकी रतनपुर क्षेत्र में वॉर्ड 50पार्षद अनुप्रिया दुबे, पूर्व पार्षद अशोक दुबे द्वारा विशाल “तिरंगा यात्रा” निकाली गई जो कि रतनपुर स्थित अनिल दुबे जी के निवास से रतनपुर बाजार होते हुए रतनपुर राम लीला मैदान तक गई एवं यात्रा का समापन रतनपुर रामलीला मैदान में शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर समापन किया गया, इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, पनकी मंदिर महंत 1008 जितेंद्र दास जी, मण्डल अध्यक्ष जनक सिंह चौहान, आदि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनमानस गण मौजूद रहे।




