*पेरियार ललई सिंह यादव की जयन्ती समारोह 1 सितंबर को इको पार्क में मनाया जाएगा, तैयारी बैठक हुई संपन्न*
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात ।पेरियार ललई सिंह यादव की जयन्ती समारोह आगामी 1 सितंबर को अकबरपुर स्थित इको पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर मां तारा ब्रिक फील्ड, मुरीदपुर में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पीडीए के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पेरियार ललई सिंह हमारे आदर्श महापुरुष थे। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है।
उन्होंने कहा कि पेरियार ललई सिंह ने समाज में फैले पाखंडवाद और अंधविश्वास को मिटाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया था। ऐसे महापुरुष की जयंती पर पहुंचकर उनके विचारों से प्रेरणा लेकर उन्हें जीवन में धारण करने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक में प्रमुख रूप से पीडीए प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव,धनीराम पैंथर, श्रीमती मिथिलेश कटिहार, पूर्व विधायक, रामचंद्र यादव पूर्व प्रधान यशवंत सिंह, राम गोपाल, सबलाल, अमर सिंह पाल, हरमोहन सिंह यादव, ए.के. सिंह, रामस्वरूप पाल, सरदार सिंह, बृजपाल सिंह, मुलायम सिंह, सुनील यादव, जगदीश दिवाकर, विनय चौधरी, ओम, सी.पी. भारती, विशंभर सिंह यादव, शिवम गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 1 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।




