By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: Kanpur: थानों में नहीं बची फोर्स, शहरवासियों को रखना होगा अपना ध्यान, शहर में इस वजह से हुई जवानों की कमी..जानें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > Kanpur: थानों में नहीं बची फोर्स, शहरवासियों को रखना होगा अपना ध्यान, शहर में इस वजह से हुई जवानों की कमी..जानें
राज्य

Kanpur: थानों में नहीं बची फोर्स, शहरवासियों को रखना होगा अपना ध्यान, शहर में इस वजह से हुई जवानों की कमी..जानें

timesandspace
Last updated: 2024/01/13 at 10:21 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

Kanpur: थानों में नहीं बची फोर्स, शहरवासियों को रखना होगा अपना ध्यान, शहर में इस वजह से हुई जवानों की कमी..जानें

…
कानपुर में पुलिस थानों में पुलिस कर्मियों की कमी हो गई है। 4 घंटे के भीतर चार हत्याकांड और चोरी की घटनाएं हुई हैं।

कानपुर,  अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन के निर्देश पर कानपुर कमिश्नरेट के अफसरों और पुलिस कर्मियों को मिलाकर 677 की डयूटी लगाई गई है। जाहिर है, इससे शहर में फोर्स की कमी का सामना करना पड़ेगा, जबकि सर्दी बढ़ते ही शहर में अपराध बढ़ गए हैं।

24 घंटे के भीतर चार हत्याकांड और चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि एडीसीपी महिला अपराध मुख्यालय अमिता सिंह, एसीपी स्वरूप नगर शिखर, एसीपी सीसामऊ श्वेता, एसीपी चकेरी की अयोध्या में ड्यूटी लगाई गई है।

ये निर्देश जारी किए गए हैं कि 18 जनवरी को ऐसे समय पुलिस बल की रवानगी की जाए, जिससे ऑफिस समय में पूरा पुलिस बल एसएसपी अयोध्या को रिपोर्ट कर सके। सभी अधिकारियों को पहले से ही वीआईपी गतिविधियों के दौरान ड्यूटी की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

वहीं इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, महिला सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, महिला हेड कांस्टेबल को वीआईपी गतिविधि के दौरान क्या करना है, क्या नहीं करना है ये बताया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो भी वीवीआईपी गतिविधियों में अयोध्या जा रहे हैं उनकी ड्यूटी और ब्रीफिंग की जानकारी वहीं दी जाएगी।

दूसरे जिलों की पुलिस ने अभी नहीं की आमद

कमिश्नरेट के 400 पुलिस कर्मियों का तीन वर्ष पूरा होने की वजह से गैर जनपद ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं गैर जनपद से कानपुर के लिए भी इतना ही पुलिस बल आना है। कानपुर से जाने वाले पुलिस बल ने रवानगी तो कर ली लेकिन बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों में अधिकतर ने आमद नहीं कराई है। जिसकी वजह से कानपुर में पुलिस बल की कमी हो गई है। उस पर वीवीआईपी डयूटी में गतिविधियों की रवानगी के बाद पुलिस बल की बेहद कमी हो जाएगी।

थानों में नहीं बचा फोर्स

शहर में 15 जनवरी से बीट पुलिस ऑफिसर को भी अपना काम शुरू करना है। पुलिस कर्मियों के नहीं होने से कमिश्नरेट को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाहर से फोर्स न आने और वीवीआईपी गतिविधियों की वजह से फोर्स भेजने की मजबूरी की वजह से थानों में पुलिस फोर्स कम हो गया है। पुलिस फोर्स कम होने की वजह से डॉयल-112 का सक्रियता और बढ़ जाएगी।

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

पुलिस के उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए हैं, कि कुछ समय के लिए कमिश्नरेट के पुलिसकर्मी और अफसरों की वीवीआईपी, अयोध्या और माघ मेले में डयूटी लगाई गई है। इससे कुछ पुलिस कर्मियों की संख्या फिलहाल कम हो जाएगी। यहीं कारण है कि शहर के लोग सर्दी में सतर्कता बरतें। कहीं भी कुछ संदिग्ध लगता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

वीवीआईपी आयोजन में जाने वाला पुलिस फोर्स

एडीसीपी- 01

एसीपी- 04

इंस्पेक्टर- 20

सब इंस्पेक्टर-90

महिला सब इंस्पेक्टर- 04

सिपाही- 408

महिला सिपाही- 150

पुलिस कर्मियों की वीवीआईपी के साथ-साथ अयोध्या और माघ मेले में डयूटी लगाई गई है, जो भी पुलिस कर्मी थानों में मौजूद हैं, उनसे पुलिसिंग कराई जाएगी।

– *अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर*

*सुमित सिंह की रिपोर्ट*

You Might Also Like

दिव्यांग अभ्यर्थी ने कुलसचिव को भेजा ज्ञापन, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप; कार्यरत शिक्षकों को सेवा विस्तार देने की अपील*

वाहन टैगिंग व गेट पास की समय सीमा के विरोध में 200 से अधिक व्यापारियों ने ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

*सीएसए में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान का आयोजन*

AICC के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने छात्रों के बीच पहुँचाया राहुल गांधी का संदेश/छात्रों की गूंज जनसभा में प्रयागराज पहुंचने का आमंत्रण पत्र बाँटा*

त्रिपुण्ड की तीन रेखाओं में ब्रह्मा-विष्णु-महेश का दिव्य

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.08.2026
Daily E-paper
03.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
राज्य

दिव्यांग अभ्यर्थी ने कुलसचिव को भेजा ज्ञापन, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप; कार्यरत शिक्षकों को सेवा विस्तार देने की अपील*

August 4, 2026
राज्य

वाहन टैगिंग व गेट पास की समय सीमा के विरोध में 200 से अधिक व्यापारियों ने ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

August 4, 2026
राज्य

*सीएसए में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान का आयोजन*

August 4, 2026
राज्य

AICC के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने छात्रों के बीच पहुँचाया राहुल गांधी का संदेश/छात्रों की गूंज जनसभा में प्रयागराज पहुंचने का आमंत्रण पत्र बाँटा*

August 4, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • 💁🏻‍♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* *05- अगस्त – बुधवार*
  • *!!सुबह..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
  • *▶️ TOP 5 BREAKING NEWS*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?