*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*17- सितंबर – गुरुवार*
👇
*=============================*
*1* मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’, MP में 58 लाख, हरियाणा में 80 लाख दीये की तैयारी; 1300KM की बाइक यात्रा की शुरुआत
*2* देशभर में आज से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान होगा शुरू, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम का शंखनाद
*3* अगर मोदी के पीएम के तौर पर कार्यकाल को देखा जाए तो बीते 12 वर्षों के अपने शासन में प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर चाहे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की बात हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का विषय। इन पहलुओं के साथ पीएम मोदी ने निजी तौर पर भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
*4* इसी साल पीएम मोदी ने भारत पर लगातार सबसे लंबा शासन करने वाले प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। वे लगातार शासन के मामले में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लगातार 4398 दिन शासन (चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर) करने के रिकॉर्ड को जून में तोड़ चुके हैं
*5* हालांकि, यह सिर्फ कुछ रिकॉर्ड हैं, जिन्हें पीएम मोदी ने छुआ है। अभी कई और कीर्तिमान उनकी झोली में गिरना बाकी है। वहीं, कुछ और रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो फिलहाल उनकी पहुंच से दूर हैं और उन्हें पार करने के लिए मोदी को कम से कम एक और कार्यकाल के लिए पीएम बनना होगा।
*6* भले ही पीएम मोदी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होकर लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पद पर कुल दिनों के मामले में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड अभी भी सबसे ऊपर है। जवाहरलाल नेहरू का कुल कार्यकाल (1947-1964) 16 वर्ष और 286 दिन का रहा है यानी कुल 6,131 दिन। इसी तरह इंदिरा गांधी ने भी अलग-अलग कार्यकालों में देश पर 15 साल से ज्यादा शासन किया है
*7* मई 2014 से अब तक उनका कार्यकाल लगभग 12 वर्ष का हुआ है। नेहरू के इस कुल कार्यकाल के रिकॉर्ड को पार करने के लिए पीएम मोदी को साल 2030 के अंत तक देश का प्रधानमंत्री बने रहना होगा। यानी भाजपा का अगला लोकसभा चुनाव जीतना जरूरी होगा। साथ ही पीएम मोदी का 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद अगले करीब दो साल तक लगातार प्रधानमंत्री बना रहना भी अनिवार्य होगा। तभी नेहरू का यह रिकॉर्ड टूटना संभव हो सकता है
*8* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार 17 सितंबर का दिन खास और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे और इसके करीब 20 दिन बाद, 7 अक्तूबर को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे।
*9* राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी और बाद में प्रधानमंत्री के तौर पर जारी रही। उनके मुताबिक, करीब ढाई दशक के इस सफर ने देश की राजनीति को प्रभावित करने के साथ भारत के विकास को नई दिशा देने और वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति मजबूत करने में भी भूमिका निभाई है।
*10* ‘फैसले वापस लेने का सवाल ही नहीं…’, UPI चार्ज पर सरकार ने क्लियर किया स्टैंड; 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
*11* UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती, पेट्रोल पंपों पर UPI विवाद, डीलरों ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- हटाएं चार्ज
*12* केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को बंगलूरू में महान कर्नाटक शास्त्रीय गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक हो गईं। कार्यक्रम के दौरान सुब्बुलक्ष्मी का गीत सुनते हुए सीतारमण की आंखों से आंसू छलक पड़े।
*13* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने भक्ति को कर्नाटक संगीत की ‘जीवंत आत्मा’ बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग भाषाओं और आध्यात्मिक परंपराओं ने इस शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया है। उन्होंने एमएस सुब्बुलक्ष्मी की आवाज और उनकी गायकी की गहराई को भी याद किया। सुब्बुलक्ष्मी की आवाज में गाए गए भक्ति गीत आज भी दक्षिण भारत के कई मंदिरों में सुनाई देते हैं।
*14* TMC सिंबल पर जल्द फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, कल दोनों गुटों को बैठक के लिए बुलाया; 6 अक्टूबर को दो सीटों पर उपचुनाव
*15* मणिपुर में 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद, लोग घरों में कैद, चार दिनों में कुकी समुदाय के 6 लोगों की हत्या
*16* भारत ने पाक-चीन सीमा आयोग को खारिज किया, कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा; पाकिस्तान अवैध कब्जा छोड़े
*17* झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 2013 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला हुआ था, 29 मारे गए थे
*18* महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मनोज जरांगे से गणेशोत्सव के दौरान प्रस्तावित मुंबई आंदोलन वापस लेने की अपील की है। इस बीच जरांगे का अनशन 19वें दिन पहुंच गया और वह मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं।
*19* ओडिशा के 6 जिलों में डूबने से 12 की मौत, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल
*20* अमेरिका से पैसा निकालने लगे दुनिया के बड़े निवेशक, 40 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज से बढ़ी चिंता, सोना खरीद रहे, चीन में निवेश बढ़ा रहे
*21* ट्रम्प को मिला 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, अमेरिका में बिल पास, रूस से तेल खरीदने वालों पर ले सकेंगे एक्शन, लिस्ट में भारत भी
*=============================*




