. 🚩 जय श्री राम 🚩
*16 सितंबर, बुधवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *उदयपुर नगर निकाय चुनाव*: भाजपा एक ही नामांकन दाखिल कर खोलेगी मेयर पद के पत्ते, विजयी पार्षदों से पर्चे पर मांगे गये 3 नाम
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में 19 सितंबर से शुरू होगी मानसून की विदाई, आज 26 जिलों मे बारिश का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 26.4 और रात को 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@31.6, राजसमंद@30
🔸 ऋषभदेव CHC में *नर्सिंग कर्मियों से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार*, खेरवाड़ा कोर्ट ने भेजा जेल
🔸 *उदयपुर कोर्ट दीवार ढहने से दो अधिवक्ता जख्मी मामला*: बार एसोसिएशन का फैसला, सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने तक नए कोर्ट भवन में नहीं करेंगे काम, 14 को गिरी थी दीवार
🔸 मेवाड़ के कृष्णधाम *सांवलिया सेठ के मासिक चढ़ावे में अब तक आए 20.63 करोड़ रुपए*, आज होगी चौथे चरण की गणना
🔸 *₹2000 से ज्यादा UPI पर 0.40% MDR चार्ज लागू*, पर आम आदमी के लिए फ्री, व्यापारियों पर लागू, 15 अक्टूबर से शुरू
🔸 सत्य निकेतन हादसे के बाद *दिल्ली के 2,453 पीजी का सर्वे, 4 इमारतें खतरनाक*, लोगों की जान पर खतरा
🔸 यूपी: कानपुर में *घोड़े ने आधा दर्जन लोगों को काटा*, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
🔸 दिल्ली: *दलित भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर लगाए मारपीट के आरोप*, FIR दर्ज
🔸 फिर अमेरिकी हमला! *ईरान के केशन द्वीप पर सुनाई दीं धमाकों की आवाज*, इलाके में हलचल तेज
🔸 *नेपाल में 868 लोग अब भी लापता*, बाढ़ से तबाह हुए हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में रोका गया रेस्क्यू, चिलिमे टनल में जुटी भारतीय टीम
🔸 इंग्लैंड: *लंदन में सुरक्षा कारणों से रद्द हुआ तमिलनाडु सीएम विजय का कार्यक्रम*, निराश हुए फैंस
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: लखनऊ में मोबाइल की किस्त चुकाने का ऐसा अनोखा ‘कलेक्शन मॉडल’ आया है सामने कि सुनकर मोबाइल भी शायद अपना सिम निकालकर हो जाए चुप, निगोहां थाना क्षेत्र के राजारामखेड़ा गांव में परिजनों का है आरोप, एक दुकानदार और उसके साथियों ने मोबाइल की किस्त के लिए एक युवक का “खून- पसीना” बहा दिया, युवक को जबरन घर से उठा लिया, 5 दिन तक बंधक बना कराई मजदूरी, यही नहीं ब्लड बैंक ले जाकर उसका खून भी निकलवाया, फिर युवक के भाई से 2,799 रुपए ऑनलाइन मंगवाया, पर भुगतान होने के बाद भी युवक को नहीं किया आजाद, 12 हजार रुपए और मंगाए, युवक को मारकर गोमती नदी में फेंकने की भी दी धमकी, घरवालों ने पुलिस को दी सूचना, जिसके बाद पुलिस ने युवक को दुकानदार के कब्जे से छुड़ाया, लोग कस रहे तंज, बोल रहे “लेटेस्ट मोबाइल के चक्कर में क्यों निकले इंसान के तार, ईएमआई भरनी थी, न कि खून की धार, “किस्त समय पर भरिए यार, वरना कलेक्शन बन सकता है अत्याचार!”
🔸 सऊदी अरब: *मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट*: हूती विद्रोहियों ने सऊदी पर हमला किया
🔹 क्रिकेट: *भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया*, टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
*=============================*




