. `NEWS HEADLINES`
*🕎मुख्य समाचार l 17-09-2026*
👇🏻
==================================
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के लिए उद्योग जगत की अधिक भागीदारी का आह्वान किया। सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक में प्रमुख वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भारत की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।
🎙️केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ईपीएफओ के अनिवार्य दायरे में शामिल होने के लिए वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दी। इसका 51 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
🎙️सरकार ने पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
🎙️भारत ने सऊदी अरब के मक्का के पास हुए ड्रोन हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली का आग्रह किया।
🎙️छत्तीसगढ़ की एक विशेष एनआईए अदालत ने बस्तर जिले में 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई।
🎙️दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को 2024 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
==================




