*उन्नाव XUV कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा*
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के भवानीगंज के पास XUV कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उत्तम कुमार (30) पुत्र दिनेश कुमार साहू, निवासी बाबूखेड़ा थाना बीघापुर के रूप में हुई है। बताया गया कि उत्तम कुमार लखनऊ से काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भवानीगंज के पास UP 32 ML 4741 नंबर की XUV कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। बता दे कि परिजनों के अनुसार उत्तम कुमार दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। वह FDC MR के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि उत्तम की अगले साल मार्च में खेरवा गांव में शादी तय थी, लेकिन शादी से पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*




