* *CHC हवासपुर में प्रसूता की मौत पर फूटा जन आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर दिया धरना, स्टाफ नर्स निलंबित*
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर में प्रसूता की मौत को लेकर जनता में भारी आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व एक उम्मीद संस्था की दीक्षा यादव ने की इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों में काफी नोक झोंक भी देखने को मिली।धरने की सूचना मिलते ही जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना अंतर्गत दसहरा गांव निवासी शिवानी को *7-9-2026* को हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी में स्टाफ नर्स ने प्रसूता की डिलीवरी कराई। परिजनों का आरोप है कि नर्स ने डिलीवरी के लिए 5000 रुपये की मांग की थी।
डिलीवरी के बाद जब प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो शाम 5:00 बजे उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत को गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे भी पहले एक महिला की मौत होने की जानकारी भी प्राप्त हुई है।इस घटना से गुस्साए परिजनों और क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरोपी स्टाफ नर्स को तत्काल निलंबित कर दिया और घटना की जांच कराने की बात कही है।




