*गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

गंगाघाट आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने गंगाघाट क्षेत्र के गजनी खेड़ा स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। सदर एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह एवं सदर क्षेत्राधिकारी विनी सिंह ने गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के साथ विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
**पंकज श्रीवास्तव, ब्यूरो**