पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज शाम साढे़ सात बजे दिए जाने वाले गाला डिनर में 16 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्रियों की लिस्ट फाइनल कर दी है. जिन राज्यों में BRICS देशों के निवेश हैं और जिन राज्यों में BRICS देशों द्वारा भविष्य में निवेश की संभावनाएं हैं, उन्हीं राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आज डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है. कल तक 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गाला डिनर में शामिल होने की कंफर्मेशन दी थी जिसमें तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी शामिल है.
ये सभी मुख्यमंत्री आज शाम पांच से साढे़ पांच के बीच संसद भवन पहुंचेंगे. फिर संसद भवन से बस से ये सभी भारत मंडपम डिनर के लिए रवाना होंगे.




