*🙋♂️सुबह के मुख्य समाचार*
*शनिवार, 12 सितंबर 2026*
⚡*बड़ी खबर*
1.*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,ईरान के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की*
🏙️ *महानगर और आसपास*
1.*समुद्र में फिर बना निम्न दबाव का क्षेत्र! कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी*
2.*कोलकाता फिल्म महोत्सव का बदलेगा लोगो, क्या दिखेगी भगवा रंग की झलक? संदीप राय और मिथुन करेंगे अंतिम फैसला*
3.*राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक डेंगू बुलेटिन जारी करना शुरू किया! शुभेंदु पहले ही आंकड़ों को सार्वजनिक करने का दे चुके हैं आश्वासन*
4.*रविवार सुबह से ब्लू लाइन पर आंशिक रूट पर चलेगी मेट्रो! शाम तक टॉलीगंज से शहीद खुदीराम तक मेट्रो सेवा रहेगी बंद*
5.*कोलकाता में बैठकर क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी! पूर्व जादवपुर में अवैध ऑनलाइन जुए के कारोबार का भंडाफोड़, झारखंड के 4 लोग गिरफ्तार*
6.*प्रधानाध्यापक से मारपीट! जलपाईगुड़ी के स्कूल के आरोपी छात्रों को स्कूल से निकालने का निर्देश स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया*
7.*रोशनी से जगमगाया चंदननगर, शहरवासियों में उत्सव का माहौल; फ्रांसीसी रजिस्ट्री कार्यालय के जीर्णोद्धार का काम शुरू*
8.*बंगाल उपचुनाव: कांग्रेस ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उतारे उम्मीदवार,मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी रेजीनगर सीट से और नंदीग्राम सीट से मिलन प्रधान उम्मीदवार*
🇮🇳 *देश की हलचल*
1.*डायलॉग और डिप्लोमेसी से हो पश्चिम एशिया संघर्ष का हल’, ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान से बोले PM मोदी*
2.*BRICS vs G7: पुतिन ने गिनाई आर्थिक ताकत, पश्चिम देशों पर लगाया आरोप*
3.*कर्नाटक के PWD मंत्री के 21 ठिकानों पर ईडी का छापा,3.3 करोड़ नगद जब्त*
4.*रामपुर शहर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना से जया प्रदा ने की मुलाकात, बढ़ी हलचल*
5.*आज देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं प्रभावित रहीं। UFBU के नेतृत्व में कर्मचारी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह सहित मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे*
6.*भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर: RBI के आंकड़ों के अनुसार भंडार करीब 785.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।*
7.*52.16 लाख कैश, 12 लग्जरी घड़ियां और सोना… पूर्व CM हरीश रावत के PA पर ED की बड़ी कार्रवाई*
🌍 *दुनिया की जानकारी*
1.*ईरान समर्थित हौसी विद्रोहियों ने लाल सागर के निकट स्थित यमन के महत्वपूर्ण मयून द्वीप पर कब्जा किया*
2.*’ईरान के पास नहीं होगा कभी परमाणु हथियार’, 9/11 की बरसी पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप*
3.*हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद*
🏆 *खेल की दुनियाँ*
1.*पाकिस्तान के विरुद्ध इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 130 रनों के लक्ष्य मिला*
2.*भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया*




