💁🏻♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*10- सितंबर – गुरुवार*
*1* मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें
*2* रेलवे के 8 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, ₹20 हजार करोड़ से 9 राज्यों में 1200km नई रेल लाइनें बिछेंगी; एक करोड़ लोगों को फायदा
*3* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के दौरे पर हैं। गुरुवार को उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। उन्होंने अपने इस दौरे में बुधवार को श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत हर मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने भारत-श्रीलंका संबंधों को ‘दिल और आत्मा का रिश्ता’ बताया।
*4* सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले से जुड़े मुद्दों पर आज सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे मामले को अपने पास ट्रांसफर किया जा सकता है। रविवार को सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से सात छात्रों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हुए थे
*5* राहुल गांधी ने मोबाइल पर मंत्री को टूटी सड़कें दिखाईं, रायबरेली में अफसरों से पूछा- सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?
*6* बीजेपी का साथ देने की सजा भुगत रहा व्यापारी’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की हालिया आभूषण न खरीदने संबंधी अपील को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि मंदी और महंगाई से जूझ रहे व्यापारियों के लिए ऐसे बयानों से चिंता और बढ़ती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीजेपी का समर्थन करने वाला व्यापारी वर्ग आज उसकी नीतियों से परेशान है और एक तरह से बीजेपी का साथ देने की सजा भुगत रहा है।
*7* संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद भी मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान यानी प्रोरोगेशन न किए जाने को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार की मंशा पर कड़े सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि इस असामान्य देरी के पीछे ‘कुछ तो गड़बड़’ है।
*8* संसद के दोनों सदन 13 अगस्त को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए थे, लेकिन करीब चार हफ्ते बीत जाने के बावजूद राष्ट्रपति की ओर से सत्र की औपचारिक समाप्ति की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कांग्रेस का दावा है कि सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की संदिग्ध कोशिशों में लगी हुई है।
*9* राजस्थान निकाय चुनाव में कस्बों ने मारी बाजी: बड़े शहर पिछड़े, 72% से ज्यादा मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल
*10* महाराष्ट्र CM की पत्नी बोलीं-मुस्लिमों का गरबा देखना गलत नहीं, त्योहार का शांतिपूर्वक आनंद लेने में क्या बुराई; मंत्री राणे ने विरोध किया था
*11* गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था
*12* असम में अफसर ने CM-मंत्रियों की आवाज से करोड़ों ठगे, जिला विकास अधिकारी के पद पर है; सरकारी ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करता
*13* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान युद्ध की वजह से बढ़े तेल के दाम जल्द नीचे आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ही शुरू हो सकती है
*14* बुधवार को तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। जुलाई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच दोनों तरफ से हमले तेज हुए हैं।
*15* कच्चा तेल 100 डॉलर पार, 6 हफ्ते में सबसे महंगा, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर, क्या पेट्रोल-डीजल और LPG महंगी हो सकती है
*16* एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख, 7.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले; 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा और सबसे बड़ी बैटरी
*17* महिला क्रिकेट एशिया कप में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। ग्रुप चरण में भारत अपने तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा था। वहीं, बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा था। दुबई में होने वाला ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा।




