नर्स से दुष्कर्म का मामले में अस्पताल संचालक और भांजे पर मुकदमा
कानपुर नगर, कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की नर्स ने अस्पताल संचालक और उसके भांजे पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक, वह घाटमपुर स्थित श्री जी हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्य करती है। आरोप है कि 16 अगस्त को अस्पताल संचालक सत्यम सैनी ने इमरजेंसी डिलीवरी के बहाने उसे फोन कर बुलाया और कार से जहानाबाद रोड स्थित एक होटल ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने का आरोप है। विरोध करने पर उसे और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने उसे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।
शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त को ललित सैनी पीड़िता को दोबारा जहानाबाद रोड स्थित एक होटल ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती किए जाने का आरोप है। पीड़िता के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसे भी धमकी दी
घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस जाँच जारी




