. 🚩 जय श्री राम 🚩
*9 सितंबर, बुधवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
🔸 *राजस्थान नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज*, 39 जिलों के 5393 वार्डों में होगी वोटिंग, उदयपुर जिले के वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में आज वोटिंग
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में दिन में गर्मी-उमस, अल सुबह गुलाबी सर्दी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.5 और रात को 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@33.4, राजसमंद@32
🔸 *स्वच्छ हवा की रैंकिंग में उदयपुर देश में टॉप 10 में*, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026’ में उदयपुर को मिला 8वा स्थान
🔸 पंचायती राज चुनाव से पहले उदयपुर में आदिवासी राजनीति गई गरमा, *बीटीपी के चार ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) में हुए शामिल*
🔸 बिहार में बाढ़ से 34 लाख लोग प्रभावित, यूपी में बारिश का कोटा फुल, *राजस्थान में इस सीजन में 24 फीसदी कम बारिश*
🔸 बाबा बागेश्वर के दुर्गा पूजा में नॉनवेज न खाने वाले बयान पर बवाल, *बीजेपी बोली- ये बंगाल तय करेगा क्या खाना है
🔸 गुजरात: सूरत के श्याम संगिनी *टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग*
🔸 EV की डिमांड में जबरदस्त उछाल, *अगस्त में 53% बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल*; 2.98 लाख यूनिट बिकीं
🔸 *नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप,* 5.3 रिक्टर स्केल की तीव्रता से कांपी धरती
🔸 अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमले के बाद *अमेरिका ने 5 ईरानी तेल टैंकर किए तबाह*
🔸 *ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी खामी*, करीब 1000 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
🔸 *राजस्थान में लंपी वायरस की फिर दहशत*: 5500 से ज्यादा मामले एक्टिव,10 हजार से ज्यादा गोवंश संक्रमित, 6 की मौत
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के जहानाबाद में एक पति की वैवाहिक दिनचर्या इन दिनों बनी चर्चा का विषय, युवक 8 साल से दो पत्नियों के बीच बाकायदा ‘चार दिन इधर-चार दिन उधर’ के नियम पर चला रहा था जिंदगी, दोनों के साथ वह बारी-बारी से चार-चार दिन था रहता, दोनो से हुए उसके 4 बच्चे भी, सब कुछ डबल के बीच एंट्री हुई तीसरी महिला की जिसे दिल दे बैठा युवक, मोबाइल पर बढ़ी बातचीत तो घर में बढ़े झगड़े, और एक दिन युवक ऐसे हुआ गायब जैसे उधार लेकर निकला आदमी मोहल्ले से होता है गायब, दोनों पत्नियों ने लगाया आरोप पति तीसरी के साथ हरियाणा गया निकल, पत्नियां पुलिस के लगा रही चक्कर, पति शायद बना रहा जिंदगी का नया शेड्यूल, पुलिस रही सोच-मिलेगा युवक, तो पहले उससे पूछें, “भाई, अगला ऑफ है किस दिन?”, ऐसे मार रहा जीवन में तीर, महा वीर, रोज नई नई जगह खा रहा खीर, पकड़ में आएगा तो न भगवान बचा पाएंगे, न कोई पीर
🔸 *अमेरिका-कनाडा ट्रेड तनाव बढ़ा*: अमेरिका ने कनाडा के कई सामानों के आयात पर लगाई रोक, नए प्रोडक्ट्स पर 50% टैरिफ
🔹 क्रिकेट: *बीसीसीआई का 130 करोड़ से ज्यादा का करार*: कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी, घरेलू क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने
*




