लोजपा रा ने विनायक सिंह को बनाया युवा जिला महासचिव, हुआ भव्य सम्मान समारोह
कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तत्वावधान में सोमवार को होटल रजनी पैलेस खाड़ेपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी रहे। मुख्य अतिथि अमित द्विवेदी ने स्वर्णकार विनायक सिंह को उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए जिला महासचिव युवा के पद पर मनोनीत किया। मनोनयन पर बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अमित द्विवेदी का माल्यार्पण कर, तलवार भेंट कर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रांगण में मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं को देखकर जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त महासचिव की प्रशंसा की। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हमेशा युवा शक्ति को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। यह पार्टी स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में युवाओं, दलितों और वंचित वर्ग की आवाज बनकर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य हर बूथ तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है। नवनियुक्त जिला महासचिव विनायक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरूंगा। यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं संगठन को कानपुर में बूथ स्तर तक मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष साधना सिंह जिला उपाध्यक्ष काजल शर्मा संरक्षक सुधीर सिंह सृजल तिवारी, करन अवस्थी, प्रांजुल सिंह, विराज बाजपेयी, सनी तिवारी, समरजीत सिंह , रिंकू केसरवानी, आशीष गुप्ता , शौर्य सिंह , रोहन विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे




