*🪯 सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें…………!!*
👇🏻
➡️लखनऊ: 2 दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 आज से, सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में होंगे शामिल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजन, आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, यूपी को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र बनाने पर फोकस, यूपी टेक्स मित्रा पोर्टल का होगा शुभारंभ, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना की होगी शुरुआत, वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना का शुभारंभ, यूपी टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत एलओसी का वितरण।
➡️अयोध्या: सीएम योगी आज अयोध्या दौरे पर, दोपहर 2:50 बजे अयोध्या आएंगे सीएम, सीएम योगी सम्मान समारोह में लेंगे भाग, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात, रामलला के दर्शन-पूजन भी करेंगे सीएम योगी, सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम के रूट पर डायवर्जन रहेगा लागू।
➡️सुल्तानपुर: मंत्री गिरीश चंद्र यादव का आगमन आज, विद्या भारती काशी प्रांत खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, नगर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा आयोजन, सुल्तानपुर के प्रभारी मंत्री हैं गिरीश चंद्र यादव।
➡️लखीमपुरखीरी: रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन ठप, कासगंज-ऐशबाग रूट की कई ट्रेनें प्रभावित, इज्जतनगर-गोरखपुर रूट भी प्रभावित, कई ट्रेनें घंटों जंगल में फंसी रहीं, ट्रेन में सवार यात्री हुए परेशान।
➡️बदायूं: सिविल लाइन थाना परिसर से आरोपी फरार, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, फायरिंग मामले में गिरफ्तार था सुरजन, कोर्ट में पेशी से पहले थाना परिसर से भागा, दारोगा सचिन यादव समेत 2 सिपाही सस्पेंड, थाना सिविल लाइन, बदायूं का मामला।
➡️रायबरेली: राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा, आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे राहुल, सराफा व्यापारी राहुल से करेंगे मुलाकात, बार एसोसिएशन, डॉक्टरों से भी मिलेंगे, भुएमऊ गेस्ट हाउस में मिलेंगे राहुल गांधी, दौरे के दूसरे दिन दिशा बैठक में होंगे शामिल, बैठक की अध्यक्षता करेंगे राहुल गांधी, अमेठी सांसद केएल शर्मा ने दी जानकारी।
➡️प्रयागराज: सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हमला मामला, फाइल पर हस्ताक्षर, रंगदारी में हमले का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ी राहत, नितेश सिंह उर्फ बोनू की अग्रिम जमानत मंजूर, तीन अन्य आरोपियों को भी HC से राहत मिली, गोलू उर्फ सौरभ सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, राजन, अमित को भी अग्रिम जमानत मिली, मामले में सपा नेता देवराज को जेल भेजा गया था, देवराज सिंह के बेटे हैं नितेश सिंह उर्फ बोनू, मामले में नितेश समेत 4 आरोपियों को जमानत मिली, मुख्य आरोपी देवराज को अभी राहत नहीं मिली, देवराज सिंह अभी भी जेल में बंद हैं।
➡️बरेली: बाइक सवार तीन लोग नदी में बहे, तीनों लोगों का अभी तक नहीं चला पता, रपटा पुल पार करते समय हुआ हादसा, रेस्क्यू टीम नदी में कर रही तलाश, लापता तीनों लोगों की तलाश जारी, आंवला थाना क्षेत्र के लाडपुर की घटना।
➡️शामली: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, शामली हॉस्पिटल केयर सेंटर में भर्ती थी महिला, डिलीवरी के लिए मांगे गए 30 हजार- परिजन, महिला का अस्पताल में किया गया ऑपरेशन, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी महिला की हालत, हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल ले गए, मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।
➡️दिल्ली: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, बिल्डिंग मालिक हरिराम, पत्नी उर्मिला हिरासत में, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, बेटे महेश को 2 दिन की पुलिस कस्टडी मिली, पुलिस के मुताबिक PG की देखरेख महेश संभाल रहा था, संपत्ति पत्नी उर्मिला के नाम बताई गई है।
➡️लखनऊ: ऐतिहासिक रूमी गेट की सुरक्षा में बड़ी चूक, गार्ड की मौजूदगी में दीवार फांदकर घुसे युवक, रील्स के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की आशंका, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ASI संरक्षित धरोहर की सुरक्षा पर उठे सवाल, चौक थाना क्षेत्र के रूमी गेट का मामला।
➡️उन्नाव: उन्नाव में युवक के साथ हुई लूट, काम कर घर लौट रहा था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, असलहे की नोक पर फोन छीन फरार, गंगाघाट के अंबिका प्रसाद स्कूल के पास की घटना।
➡️बहराइच: बहराइच में आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी, नल पर पानी पीने गए बच्चे पर किया हमला, तेंदुए के हमले में बच्चे की मौके पर मौत, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया, सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया की घटना।
➡️बहराइच: गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान, नेपाल के पहाड़ी इलाकों से छोड़ा गया पानी, पानी छोड़े जाने के बाद उफनाई घाघरा, कई गांवों के हजारों लोगों की आबादी प्रभावित, प्रशासन द्वारा गांव में लगाई गई स्टीमर, नाव, बहराइच के तहसील महसी इलाके का मामला।
➡️रायबरेली: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार एक की मौके पर दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, बछरावां क्षेत्र के चुरुवा मंदिर के पास की घटना।
➡️कन्नौज: शिक्षक की कानपुर में उपचार के दौरान मौत, शिक्षक का शव लेकर गांव पहुंची पत्नी, शव देखते ही परिजनों ने शुरू किया विवाद, शिक्षक के परिजनों ने पत्नी पर लगाए आरोप, नौकरी के लालच में हत्या का लगाया आरोप, परिजनों ने पत्नी पर पुलिस को दी तहरीर, केस दर्ज न होने पर थाने में किया हंगामा, ठठिया थाना क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोपहर 1 बजे अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी कार्यालय में होगा आयोजन।
➡️रायबरेली: तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पलटी, डिवाइडर से टकराकर पिकअप पलटी, पिकअप सवार दो लोग गंभीर घायल, बछरावां थाना क्षेत्र के खैरानी की घटना।
➡️लखनऊ: होमगार्ड भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 14 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, 10 सितंबर से डाउनलोड होंगे संशोधित प्रवेश पत्र, वेबसाइट पर अपलोड होंगे एडमिट कार्ड।
➡️अमेठी: मासूम बच्चे के गायब होने का मामला, घर के सामने खेलते समय हुआ था लापता, 20 घंटे बाद भी नहीं चल सका कोई पता, परिजनों को कुएं में गिरने की आशंका, पुलिस कर रही बच्चे की तलाश, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के समदिया का मामला।




